5:16 pm Saturday , 5 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ में तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी में मारी टक्कर, दो युवतियां गंभीर घायल, केस दर्ज

बदायूँ में तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी में मारी टक्कर, दो युवतियां गंभीर घायल, केस दर्ज।

बदांयू 5 सितंबर।

कोतवाली थाना क्षेत्र में तेज व लापरवाही से बाइक चलाने का मामला सामने आया है। बिरुआ बाड़ी मंदिर से जल चढ़ाकर लौट रही दो युवतियों की स्कूटी में तीन युवकों की बाइक ने टक्कर मार दी और आरोपी मौके से फरार हो गए। हादसे में एक युवती के पैर की उंगलियां टूट गईं और कमर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़ित मेघ सिंह पुत्र चौव सिंह, निवासी कृष्णा पार्क कॉलोनी ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 अगस्त दिन सोमवार को करीब 12 बजे उनकी बेटी विधि सिंह अपने घर के सामने रहने वाली स्नेहा सिंह पुत्री गजेन्द्र पाल सिंह के साथ स्कूटी से मंदिर गई थी।

स्नेहा सिंह स्कूटी चला रही थी। दोनों बिरुआ बाड़ी मंदिर में जल चढ़ाकर घर वापस लौट रही थीं। यूनिक फैमिली सैलून के सामने नवादा की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल पर सवार तीन लड़कों ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी।

हादसे के बाद बाइक सवार भाग गए। जानकारी करने पर पता चला कि बाइक हर्ष वर्मा पुत्र स्व. चमन वर्मा, निवासी खेड़ा नवादा, थाना सिविल लाइंस चला रहा था। हादसे में विधि सिंह के सीधे पैर की उंगलियां टूट गईं और कमर में गंभीर चोट आई है। वहीं स्नेहा सिंह को भी गंभीर चोटें आई हैं।

पिता ने बताया कि वह बेटी के इलाज में व्यस्त होने के कारण तुरंत रिपोर्ट नहीं करा सके थे। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी हर्ष वर्मा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक संजय तोमर को सौंपी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस