11:59 am Saturday , 5 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों में गूंजे हाथी घोड़ा पालकी-जय कन्हैया लाल की।

बदायूं

उझानी में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों में गूंजे हाथी घोड़ा पालकी-जय कन्हैया लाल की।

उझानी, बदायूं 5 सितंबर।

नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरा नगर कन्हैया के जन्मोत्सव के रंग में रंगा नजर आया।

शहर के प्रमुख मंदिरों में विशेष आयोजन किए गए। नगर के श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर, अनाज मंडी स्थित शिवराम मंदिर, स्टेशन रोड पर हनुमान गढ़ी मंदिर, कोतवाली के दुर्गा मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, गौशाला के राधाकृष्ण मंदिर और बिजली घर के भोलेनाथ मंदिर को बिजली की आकर्षक लाइटिंग और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। कहीं भव्य झांकियां सजाई गईं तो कहीं भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ।

मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ अपने आराध्य के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की कामना की।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद रही। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए हर गली-चौराहे पर पुलिस बल तैनात रहा।

देर रात तक उत्सव का दौर जारी रहा। श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में भी मंदिरों को सजाकर घंटे-घड़ियाल बजाते हुए कन्हैया का जन्मदिन मनाया। 12 बजे आरती उतारकर प्रसाद का वितरण किया गया।

हैं

विज्ञापन एक्सप्रेस