KVK के प्रभारी डॉ. फैज सेवानिवृत्त, डॉ. मनीष को मिला अतिरिक्त प्रभार।
उझानी, बदायूं 4 सितंबर ।
उझानी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में प्रशासनिक बदलाव हुआ है। केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. फैज मोहसिन 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो गए।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मेरठ के निदेशक प्रशासन एवं अनुश्रवण कार्यालय के आदेश पर विषय वस्तु विशेषज्ञ (उद्यान) डॉ. मनीष कुमार सिंह को KVK उझानी-बदायूं प्रथम का अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
आदेश में कहा गया है कि केंद्र के कार्य सुचारु रूप से चलते रहें, इसलिए यह व्यवस्था की गई है। इस अतिरिक्त जिम्मेदारी के लिए उन्हें कोई अलग भत्ता देय नहीं होगा। डॉ. मनीष ने कार्यभार संभाल लिया है और इसकी सूचना निदेशालय को भेज दी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


