1:39 pm Friday , 4 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष बब्बू लोहार ने दी शुभकामनाएं।

उझानी- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष बब्बू लोहार ने दी शुभकामनाएं।

उझानी, बदायूं 4 सितंबर ।

नगर कांग्रेस कमेटी, उझानी की ओर से नगर अध्यक्ष बब्बू लोहार ने समस्त नगर एवं क्षेत्रवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में बब्बू लोहार ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, प्रेम और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। जन्माष्टमी का पर्व अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है, हम सभी को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

इस अवसर पर बब्बू लोहार ने नगर कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ओर से जिलाध्यक्ष अजीत यादव (पूर्व छात्र नेता इलाहाबाद विश्वविद्यालय) और पूर्व राज्य मंत्री श्रीमती प्रमिला भदवार मेहरा के नेतृत्व में एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया।

जिला सचिव प्रभारी डॉ. परमील अहमद, नगर उपाध्यक्ष आदिफ अंसारी, भरत शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष राहिल अल्वी, जिला सचिव मुजाहिद उर्फ गुल्ला, नगर सचिव गुलफाम अल्वी, युवा नेता आदिफ बेसी (दीपू) और संगीत यादव सहित पूरी नगर कांग्रेस टीम की ओर से भी क्षेत्रवासियों को बधाई दी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस