आचार्य राजन मेंदीरत्ता की ओर से जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
उझानी, बदायूँ 4 सितंबर ।
भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज, उझानी परिवार की ओर से अध्यक्ष आचार्य राजन मेंदीरत्ता ने समस्त छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों, नगर एवं देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में आचार्य राजन मेंदीरत्ता ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के माध्यम से हमें कर्म, ज्ञान और भक्ति का मार्ग दिखाया। जन्माष्टमी का यह पर्व हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज, उझानी सदैव बालिका शिक्षा एवं संस्कारों के लिए समर्पित रहा है और भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को आत्मसात कर छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
जय श्री कृष्णा
प्रेषक : अध्यक्ष आचार्य राजन मेंदीरत्ता-
भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज, उझानी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


