1:36 pm Friday , 4 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी नगर पालिका अध्यक्षा पूनम अग्रवाल व पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।

उझानी नगर पालिका अध्यक्षा पूनम अग्रवाल व पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।

उझानी, बदायूँ 4 सितंबर ।

नगर पालिका परिषद उझानी की अध्यक्षा श्रीमती पूनम अग्रवाल एवं पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल की ओर से समस्त नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई है।

अपने संयुक्त शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, प्रेम और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। जन्माष्टमी का पर्व अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सभी नगरवासियों के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति की कामना की।

पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने कहा कि नगर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने में सभी नागरिकों का सहयोग अपेक्षित है। इस अवसर पर उन्होंने नगरवासियों से अपील की –
1. नगर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करें
2. हर व्यक्ति अपने घर में एक पेड़ लगाए
3. पानी अमूल्य है, इसकी बचत करें
4. कूड़ा कचरा डस्टबिन में ही डालें
5. जन्म-मृत्यु का पंजीकरण समय से कराएं

इस अवसर पर समस्त सभासदगण, अधिशासी अधिकारी मणीजी सैनी एवं नगर पालिका परिषद उझानी परिवार की ओर से भी जन्माष्टमी की बधाई दी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस