उझानी -सर्राफा कमेटी अध्यक्ष संजय कुमार मित्तल की ओर से जनपदवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
उझानी, बदायूं 4 सितंबर ।
योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान कृष्ण औतार संजय कुमार मित्तल ज्वैलर्स एण्ड बैंकर्स के स्वामी एवं सर्राफा कमेटी उझानी के अध्यक्ष संजय कुमार मित्तल एवं सृजन मित्तल की ओर से समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगल शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।
संजय कुमार मित्तल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन त्याग, प्रेम, न्याय और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। यह महापर्व हमें अधर्म पर धर्म की विजय और सत्य के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि नंदलाला की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली का वास हो।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


