10:40 am Friday , 4 September 2026
BREAKING NEWS

सहसवान में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से आज इलाज के दौरान दूसरे युवक की भी मौत

*सहसवान, बदायूं।* सहसवान क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, गांव होतीपुर निवासी सुभाष (25 वर्ष) पुत्र श्याम सिंह और सोनपाल (52 वर्ष) पुत्र भागीरथ बुधवार शाम करीब सात बजे बाइक से खितौरा कुछ सामान लेने गए थे। वापस लौटते समय बहबलपुर के पास तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

घटना की सूचना राहगीरों ने कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही सुभाष ने दम तोड़ दिया। वहीं सोनपाल की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बदायूं मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जिनका सुधार न होने पर मेडिकल कॉलेज से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया जिनकी आज इलाज के दौरान मृत्यु हो गई ‌

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं सड़क हादसे को लेकर स्वजनों में कोहरा मचा हुआ है।

विज्ञापन एक्सप्रेस