श्री हर मिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रबंधक श्री डी. के. चड्ढा जी, अध्यक्ष श्रीमती सुषमा कथूरिया जी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती दिव्या शर्मा जी के कुशल नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी भगवान श्रीकृष्ण, राधा रानी, सुदामा एवं ग्वाल-बालों के मनमोहक स्वरूप में सजकर विद्यालय पहुंचे। बच्चों की मनमोहक वेशभूषा ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में मटकी फोड़, राधा-कृष्ण नृत्य एवं सुदामा-कृष्ण मिलन जैसे मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नन्हे कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। विशेष रूप से सुदामा-कृष्ण मिलन का भावपूर्ण दृश्य देखकर सभी भाव-विभोर हो उठे।
जन्माष्टमी महोत्सव ने विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं के प्रति प्रेम और आस्था की भावना को और अधिक प्रबल किया। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं मंगलकामनाओं के साथ हुआ।





bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


