नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राएं राधा कृष्ण के रूप में सम्मिलित हुए.
बदायूं,मीरा चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी से पूर्व विद्यालय में आयोजित श्री राधा कृष्ण स्व रूप सज्जा प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया.
जिसमें कक्षा अरुण से पंचम तक के शिशुओं ने श्री राधाकृष्ण के रूप में प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया.
प्रतियोगिता में शिशुओं ने राधा और श्री कृष्ण के मनमोहक स्वरूप धारण कर आगंतुक लोगों का मन मोह लिया.श्री कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मुकुट, मोर, पंख, बांसुरी एवं पीतांबर धारण किया. राधा रानी के रूप में सजी बालिकाओं ने सुंदर परिधान आभूषण एवं श्रृंगार के माध्यम से ब्रज की संस्कृति को जीवंत कर दिया.
शिशुओं की मनमोहक प्रस्तुति से विद्यालय परिसर को भक्ति मय एवं आनंद मय वातावरण से भर दिया.
विद्यालय के प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने कहा -इन प्रतियोगिताओं
का उद्देश्य शिशुओं के अंदर भारतीय संस्कृति,धर्म परंपराओं एवं महान चरित्र से परिचित कराना है.
निर्णायक मंडल में दीक्षा गोस्वामी, रुचि महेश्वरी,दीक्षा राठौर,शैलजा सिंह,प्रियंका सक्सेना, रूपाली रस्तोगी एवं कंचन राठौर रहीं.
इस मौके पर शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के प्रांत प्रचार प्रमुख राजकुमार सिंह सेंगर, कमलेश कुमार,अनुज कुमार पटेल, शैलेंद्र सिंह, प्रवेश शर्मा, भूपेंद्र सिंह, हिमांशु उपाध्याय सहित समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा.




bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


