राजेश कोरी की पत्नी रूपवती अटसेना गांव में अंबेडकर प्रतिमा के सामने न्याय की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गई हैं। उनके समर्थन में गांव के काफी लोग पहुंच गए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव और कांग्रेसियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर मृतक राजेश कोरी की विधवा रूपवती कोरी के धरने को समर्थन दिया है।
रूपवती कोरी की मांगें निम्नवत हैं –
1.राजेश कोरी की दातागंज में पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले की हाईकोर्ट के जज से न्यायिक जांच कराई जाए।दोषी पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज किया जाए।
2.राजेश कोरी की विधवा रूपवती कोरी को सरकारी नौकरी और दातागंज कस्बे में आवास दिया जाए।
3.परिजनों को एक करोड़ रुपए मुआवजा और राजेश कोरी के चार बच्चों को मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था की जाए।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


