5:25 pm Thursday , 3 September 2026
BREAKING NEWS

सपा के गढ़ में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष की दस्तक, भाजपाई खुद असमंजस में – फायदा होगा या नुकसान

*सहसवान: सपा के गढ़ में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष की दस्तक, भाजपाई खुद असमंजस में – फायदा होगा या नुकसान*

*सहसवान, बदायूं।* भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव का मिशन वोट बैंक इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। समाजवादियों के गढ़ कहे जाने वाले सहसवान में आज राजेश यादव ने समाजवादी खेमे के कई लोगों से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की।

ऊपर से देखने पर ये मुलाकात भाजपा के विस्तार अभियान का हिस्सा लगती है, लेकिन नगर में इस मुलाकात के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। चौक-चौराहों पर एक ही चर्चा है – क्या ये लोग भाजपा में शामिल हो गए हैं, या सिर्फ राजेश यादव को बुलाकर खानापूर्ति की गई है?

इस मुलाकात ने सबसे ज्यादा सोच में भाजपा के अपने वोटर और कार्यकर्ताओं को डाल दिया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं में दो तरह की बातें हो रही हैं –
पहला, अगर सपा के लोग भाजपा में आते हैं तो इससे 2027 से पहले सहसवान जैसे सपा गढ़ में भाजपा को बड़ी सेंध लगाने में मदद मिलेगी।

दूसरा और सबसे बड़ा सवाल, कहीं ये दांव उल्टा न पड़ जाए? जिन समाजवादियों से मुलाकात हुई है, उनका अपना जनाधार क्या है? क्या उनके आने से भाजपा के पुराने, समर्पित कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटेगा? कहीं ऐसा न हो कि नया वोट बैंक बनाने के चक्कर में भाजपा का बना-बनाया वोट बैंक ही कट जाए।

फिलहाल राजेश यादव की इस रणनीति पर नगर की जनता नेताजी से ही सवाल पूछ रही है कि ये मुलाकात वोट बैंक का फायदा दिलाएगी या भाजपा को ही नुकसान पहुंचा देगी।

तस्वीर आने वाले दिनों में साफ होगी, जब मिलने वाले लोग खुद भगवा गमछा पहनेंगे या फिर ये मुलाकात सिर्फ एक चाय-पानी तक ही सीमित रह जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस