3:38 pm Thursday , 3 September 2026
BREAKING NEWS

गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल में जन्माष्टमी व टीचर्स डे बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

पंजाबी चौक स्थित श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल में जन्माष्टमी व टीचर्स डे बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें कक्षा P.G से 1st तक के बच्चे राधा कृष्ण बनकर आए तथा कक्षा 2nd से 3rd तक के बच्चों ने बांसुरी सजाई। कक्षा 4th से 6th तक के बच्चों ने मटकी सजाई व कक्षा 7th और 8th के बच्चों ने झूला सजाया। बांसुरी मेकिंग प्रतियोगिता में कक्षा 2nd A की सिया प्रथम, आयशा द्वितीय तथा ऋषिका तृतीय स्थान पर रही । कक्षा 2nd B में पृथ्वी प्रथम, ध्रुव द्वितीय और अंश गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 3rd A से अंश कुमार प्रथम, आयुष्मान द्वितीय तथा अलीशा वी तृतीया स्थान पर रही। कक्षा 3rd B से जरा प्रथम, नव्या अरोड़ा द्वितीय तथा हरमन तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 4th से मटकी प्रतियोगिता में देविका और प्रियांशी प्रथम, अन्वी और आराध्या द्वितीय तथा चांदनी और अनाया तृतीय स्थान पर रही। कक्षा 5th से नम्रता प्रथम, शाल्वी द्वितीय तथा देवांश तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 6th से साहिल प्रथम, वंश साहू द्वितीय तथा नित्य तृतीय स्थान पर रही। कक्षा 8 से झूला मेकिंग में अवनी शर्मा प्रथम, प्रद्युमन द्वितीय तथा राशि तृतीया स्थान पर रही। कक्षा 8 से अनुज प्रथम, शिवा प्रजापति द्वितीय तथा आराध्या श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर श्रीमती सरला देवी ने बच्चों को जन्माष्टमी के बारे में बताया। इसके उपरांत टीचर्स डे भी मनाया गया। सर्वप्रथम डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को माला अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कक्षा 6th के बच्चों ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक काटा। इसके उपरांत बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम किये और कविता व भाषण के माध्यम से शिक्षकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस