9:02 pm Wednesday , 2 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूं का 1 प्रतिनिधिमंडल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं वित्त एवं लेखा अधिकारी महोदय से मिला

शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आज राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद बदायूं का 1 प्रतिनिधिमंडल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं वित्त एवं लेखा अधिकारी महोदय से मिला एवं निम्न समस्याओं के विषय में वार्ता की।
1- 15000 भर्ती के शिक्षकों का जुलाई माह से चयन वेतनमान लंबित है जिसको 2 माह व्यतीत होने के उपरांत आज तक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में प्रेषित नहीं किया गया है जो सर्वथा अनुचित है।जिसका मुख्य कारण सेवा पुस्तिकाओं का अपूर्ण होना एवं सेवा सत्यापन नहीं होना है।

2- जनपद के कुछ ब्लाकों में शिक्षकों की सेवा पुस्तिकाओं को अद्यतन नहीं किया जा रहा है और न ही सेवा सत्यापित की जा रही है। जबकि सेवा पुस्तिकाओं को अपडेट और सेवा सत्यापित करने का कार्य अत्यन्त महत्वपूर्ण व नियमित रूप से किया जाना चाहिए। यह कार्य ना किए जाने के कारण चयन वेतनमान की पत्रावलियां अग्रसारित नहीं हो रही हैं या जानबूझकर आगे नहीं भेजी जा रही है। महोदय आपसे निवेदन है कि उक्त ब्लॉकों के खण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं संबंधित पटल सहायकों को आदेशित करने का कष्ट करें जिससे उक्त कार्यवाही ससमय पूर्ण हो सके ।
3- इस कार्य को करने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में पटल सहायकों को तैनात किया गया है। परन्तु प्रायः देखने में आ रहा है कि कि विभिन्न ब्लाकों में कुछ शिक्षकों के माध्यम से इन कार्यों को संपादित किया जाता है जोकि पूरी तरह से गलत है और इस प्रकार की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाता है। अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि उक्त कार्य शिक्षकों से हटाकर तत्काल ही पटल सहायकों को खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से आवंटित कराने का कष्ट करें ।
4.MDM में कई विद्यालयों में राशन नहीं पहुंच रहा है एवं रसोइयों का भुगतान जो बाउंस हुआ उसको पुनः भेजने एवं जुलाई एवं अगस्त माह के भुगतान को लेकर वार्ता की।
उक्त समस्याओं को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से विस्तृत वार्ता की गई जिसके क्रम आदरणीय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए सभी संबंधित को निर्देशित किया एवं समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
इसके पश्चात राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला इकाई वित्त एवं लेखा अधिकारी मुनीष श्रीवास्तव से मिली एवं उक्त समस्याओं के विषय में वार्ता की
1. अवगत कराया कि आपके कार्यालय स्तर पर विगत कई महीनों से चयन वेतनमान एरियर, वेतन एरियर एवं एक दिवसीय वेतन कटौती एरियर लंबित चल रहे है जिनके आहरण हेतु पूर्व में भी कई बार वार्ता की जा चुकी है किन्तु अभी तक लंबित एरियर का भुगतान नहीं हो सका है।आपसे निवेदन है कि उक्त एरियर को अति शीघ्र लगवाने का कष्ट करें।
2. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय द्वारा निस्तारण के उपरांत बहुत सारे चयन वेतनमान लेखा निर्धारण हेतु आपके कार्यालय के स्तर पर लंबित हैं आपसे सादर अनुरोध है कि कृप्या उक्त लंबित चयन वेतनमान को लगवाने का कष्ट करें।
वित्त एवं लेखा अधिकारी ने शीघ्र ही दोनों समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। और अवगत कराया कि 10 से 15 दिनों में सभी समस्याओं का निस्तारण कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर जिला संयोजक दुष्यंत रघुवंशी, जिला सह संयोजक प्रदीप कुमार, जिला सह संयोजिका सोनी गुप्ता ,जिला मीडिया प्रभारी अंकुर कुमार,ब्लॉक अध्यक्ष जगत आदेश कुमार ब्लॉक मंत्री विपिन कुमार,ब्लॉक कोषाध्यक्ष मयंक शर्मा, ब्लॉक मंत्री उझानी प्रशांत कुमार एवं ब्लॉक संगठन मंत्री लखेंद्र सिंह राठौर आदि लोग उपस्थित रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस