9:02 pm Wednesday , 2 September 2026
BREAKING NEWS

सुरसेना में लगा स्वास्थ्य शिविर, 50 मरीजों की डेंगू-मलेरिया व टाइफाइड जांच

वजीरगंज। विकासखंड क्षेत्र के गांव सुरसेना में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड की जांच की गई। साथ ही मरीजों को आवश्यक दवाएं वितरित कर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया।
शिविर में करीब 130 मरीजों ने दवा ली, जबकि 50 मरीजों की डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड की जांच की गई। स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने, मच्छरों से बचाव करने तथा बुखार होने पर तत्काल जांच कराने के लिए जागरूक किया।
शिविर में एएनएम गायत्री देवी, डॉक्टर अंशपति विश्वास, सीएचओ वत्सला शर्मा के साथ गांव की आशा कार्यकर्ताओं नीलम, यशोदा, रामप्यारी और रुखसाना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आशा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को शिविर तक पहुंचाने, जांच कराने और दवा दिलाने में सहयोग किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस