8:01 pm Wednesday , 2 September 2026
BREAKING NEWS

वारंटी अभियुक्त करुपाल उर्फ शिव शंकर गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश

बदायूं

वारंटी अभियुक्त करुपाल उर्फ शिव शंकर गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश

केशव गुप्ता

बिसौली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बिसौली पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान करुपाल उर्फ शिव शंकर पुत्र बिहारी सिंह यादव, निवासी ग्राम परवेजनगर, थाना बिसौली, जनपद बदायूं के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध एसएसटी संख्या 2015/2019, धारा 138(1) बी विद्युत अधिनियम से संबंधित वारंट जारी था।
पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस की इस कार्रवाई से वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चल रहे अभियान को गति मिली है।

विज्ञापन एक्सप्रेस