7:37 pm Wednesday , 2 September 2026
BREAKING NEWS

एस.डी.बी. पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

बिसौली। एस.डी.बी. पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने कृष्ण और राधा का रूप धरकर सबका ध्यान आकर्षित किया। बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
बुधवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने श्रीकृष्ण, राधा, यशोदा एवं गोप-गोपियों के मनमोहक रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बच्चों ने सुंदर नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की मनमोहक झाँकियाँ प्रस्तुत कीं। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा ने पूरे विद्यालय परिसर को कृष्णमय बना दिया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थी प्रीएनसी कक्षा से वृंदा, कुणाल अगस्त्य, सूर्यांश वार्ष्णेय, उत्कर्ष, दर्शिता, मुदित, गार्गी, प्रियांश, माधवी, शिवांगी, भाव्या, अमय, आदित्य, प्राकथन पाल, त्रिशा एवं हिमांश। एनसी कक्षा से नव्या राघव, तन्वी ठाकुर, सिया, शिवी, कामना असोरा, आराध्या यादव, गौरवी ठाकुर एवं रिया शंखधर तथा बॉयज़ वर्ग में ध्रुव, ऋषि, मिलांश, अंजनेय तिवारी, पार्थम सिंह, मानव पाठक, पोजित देव वर्मा एवं युवित ने प्रतिभाग किया। केजी ए कक्षा से अयनांश शर्मा, अभिरव चौहान, आरव कुमार, श्रेयांश, अक्षिता सोलंकी, कृष्णा, आदित्य शर्मा, देवांश वर्मा, यामिनी, रितुराज शर्मा एवं इशिता पाठक ने आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनू बत्रा ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ दीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस