5:50 pm Wednesday , 2 September 2026
BREAKING NEWS

समाजवादी युवजन सभा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार

विधानसभा और नगर अध्यक्षों को भी मिली जिम्मेदारी, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार तथा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति, सांसद आदित्य यादव, युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी के अनुमोदन और सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव की सहमति से समाजवादी युवजन सभा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष चौ. नरोत्तम सिंह यादव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की।

जिला कार्यकारिणी में डा. अब्दुल कादिर को जिला प्रमुख महासचिव, शारिक खां को जिला महासचिव और नेत्रपाल सागर को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा बादाम सिंह, कमाल तय्यब, सुदेश कुमार, नवलपुरी, कैफी जैदी ‘मुंतजिर’, सचिन सक्सेना, पीयूष शर्मा, रिहान खान, धर्म सिंह उर्फ सोनू, अंकित कुमार, आसिफ खान, महबूब अनवर, श्री पाल मौर्य और डा. अनीस रजा को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

विधानसभा अध्यक्षों में नरेश शर्मा को सहसवान, अब्दुल बाबर उर्फ बाबू अंसारी को शेखूपुर, लालाराम प्रधान को बिल्सी, रामकिशोर शाक्य को दातागंज और सुवान अली को बिसौली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नगर अध्यक्षों में मौ. जीशान को बदायूं, मुनाजिर हुसैन को सहसवान, जावेद सिद्दीकी को इस्लामनगर, शाहनवाज अली को बिल्सी, प्रमोद कुमार गुप्ता को दहगवां, कौशल पासी को रुदायन और आसिफ अंसारी को अलापुर का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही ब्लॉक स्तर पर भी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं।

जिलाध्यक्ष चौ. नरोत्तम सिंह यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी पाने वाले सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। युवाओं को संगठन से जोड़ने के साथ पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि **संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।**

विज्ञापन एक्सप्रेस