बरेली। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ बरेली वेस्ट द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के पदाधिकारियों एस.के. सक्सेना अध्यक्ष राजगोपाल खट्टर विवेक मेहरा बाल कल्याण समिति के मंत्री दिनेश मलिक वरिष्ठ आचार्य रामकिशोर श्रीवास्तव एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। रोटरी क्लब ऑफ बरेली वेस्ट के सदस्यों ने विद्यार्थियों को पौधों के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पेड़-पौधे वातावरण को शुद्ध करने के साथ-साथ जलवायु संतुलन बनाए रखने, वर्षा में सहायक होने तथा जीव-जंतुओं को आश्रय प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य आसाराम गंगवार, एवं रामकिशोर श्रीवास्तव ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा करना भी हम सभी का दायित्व है। विद्यार्थियों ने लगाए गए पौधों की देखभाल करने तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
रोटरी क्लब ऑफ बरेली वेस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए क्लब द्वारा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे। उक्त जानकारी शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने दी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


