7:11 pm Tuesday , 1 September 2026
BREAKING NEWS

एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026-27 का भव्य आगाज |

बदायूँ। एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में डी. फार्मा के नवप्रवेशित छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026-27 का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज प्रबंधन के स्वागत एवं बुके भेंट करने के साथ हुई, जिसके बाद मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का आगाज किया गया। इस अवसर पर निदेशक रजत पटेल, प्रधानाचार्य अरुण कुमार, एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन की प्राचार्या डॉ. रातिका चावला सहित शिक्षकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नए छात्रों को संस्थान के नियमों, अनुशासन, शैक्षणिक व्यवस्था और कॉलेज की कार्यप्रणाली से परिचित कराया गया, ताकि वे अपने नए शैक्षणिक सफर की शुरुआत बेहतर समझ और आत्मविश्वास के साथ कर सकें।

इस अवसर पर निदेशक रजत पटेल ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “डी. फार्मा के विद्यार्थियों के लिए भविष्य में रोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध हैं। सरकारी नौकरियों के साथ-साथ फार्मेसी क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों में भी बेहतर करियर की संभावनाएं हैं। विद्यार्थियों को अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स पर विशेष ध्यान देना चाहिए और ऐसा प्रदर्शन करना चाहिए जिससे एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के साथ-साथ बदायूँ का नाम भी रोशन हो।” वहीं प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की सीख देते हुए कहा कि “सीनियर विद्यार्थियों का सम्मान करें, उनसे सीखें और कॉलेज में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएं।” उन्होंने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर सीखने को सफलता की कुंजी बताया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। डी. फार्मा प्रथम वर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आतिफ बेग, द्वितीय स्थान के शादाब खान और तृतीय स्थान के निशांत को सर्टिफिकेट एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं डी. फार्मा फाइनल ईयर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अनुष्का सिंह, द्वितीय स्थान के कैफी रजा एवं तृतीय स्थान के सुधांश यादव को भी प्रमाण-पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षकगण धर्मेन्द्र कुमार, अतर सिंह, अमित मिश्रा और फरहा दुवा सहित समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम ने नए विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हुए उनके उज्ज्वल शैक्षणिक एवं व्यावसायिक भविष्य की मजबूत शुरुआत का संदेश दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस