विज्ञप्ति
बदायूं 1 सितम्बर 2026, डॉ. उर्मिलेश जनचेतना समिति द्वारा प्रख्यात राष्ट्रीय गीतकार डॉ. उर्मिलेश के अमृत जयंती वर्ष के अंतर्गत उनकी स्मृति में ज़िले के माध्यमिक विद्यालयों में अध्यनरत विद्यार्थियों के लिए हिंदी दिवस से पूर्व डॉ उर्मिलेश स्मृति अन्तर माध्यमिक विद्यालय काव्य प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार 12 सितम्बर 2026 को नगर के श्री कृष्ण इण्टर कालिज में प्रातः 9.00 बजे से किया जायेगा, इस सम्बन्ध में प्रतियोगिता के संयोजक अलोक पाठक ने बताया की सभी विधालयों में संपर्क करके समिति द्वारा प्रतियोगिता फार्म उपलब्ध करा दिए गए हैं , प्रतियोगिता के इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, प्रतियोगिता में प्रतियोगी को राष्ट्रीय गीतकार डॉ. उर्मिलेश जी की किसी रचना (गीत/गजल/दोहा/नवगीत आदि) का सस्वर पाठ करना होगा, समय अवधि अधिकतम 05 मिनट होगी। रचना चयन, उच्चारण शुद्धता और प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। वेश धारण करके की गई प्रस्तुति को पृथक से मूल्यांकन किया जाएगा। निर्णायक मण्डल का निर्णय सर्वमान्य होगा। ये प्रतियोगिता – दो वर्गों के अन्तर्गत संपन्न होगी – जूनियर वर्ग ( कक्षा-6 से कक्षा-8 तक) एवं सीनियर वर्ग ( कक्षा-9 से कक्षा-12 तक) उन्होंने बताया की डॉ. उर्मिलेश की लिखित रचनाओं की जानकारी सोशल मीडिया अथवा उनके आवास से ली जा सकती है। समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं विजयी प्रतिभागियों को पुरुस्कार एवं स्टेशनरी प्रदान कर पुरुस्कृत किया जायेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 सितम्बर 2026 है एवं आवेदन पत्र जमा करने का स्थान बदायूँ क्लब रहेगा इस सम्बन्ध में समिति की सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने बताया की समिति के सदस्य डॉ राम बहादुर व्यथित, डॉ. शैलेन्द्र कबीर, डॉ सत्यम मिश्रा, प्रशांत दीक्षित, सुमित मिश्रा, मयंक गुप्ता, शिवम् वैश्य के द्वारा प्रतियोगिता को संपन्न कराया जायेगा
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


