10:29 am Tuesday , 1 September 2026
BREAKING NEWS

जरीफनगर में जमीन विवाद को लेकर बवाल, ईंट-पत्थर चलने से कई घायल

जरीफनगर में जमीन विवाद को लेकर बवाल, ईंट-पत्थर चलने से कई घायल

सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट

बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र के लोहरपुरा गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों पर पीड़िता के परिवार के साथ मारपीट करने और छत से ईंट-पत्थर बरसाने का आरोप है। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

पीड़िता के मुताबिक, खेत के बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि विवाद के दौरान विपक्षी पक्ष ने उनके परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान खेत की मेड़ और पत्थर के खंभे उखाड़ने का भी आरोप लगाया गया है।

घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें छत से ईंट-पत्थर फेंकते हुए लोग दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

घटना के बाद पीड़िता ने जरीफनगर पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने और परिवार की सुरक्षा उपलब्ध कराने की गुहार पुलिस से लगाई है।

पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। मामला जरीफनगर थाना क्षेत्र के लोहरपुरा गांव का है।

विज्ञापन एक्सप्रेस