8:10 pm Monday , 31 August 2026
BREAKING NEWS

चार पहिया वाहन के लेनदेन को लेकर विवाद, महिला ने घर पर नशीला पदार्थ खाया—पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

बदायूं

चार पहिया वाहन के लेनदेन को लेकर विवाद, महिला ने घर पर नशीला पदार्थ खाया—पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

केशव गुप्ता

बदायूं। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मीरा सराय में चार पहिया वाहन के खरीद-बिक्री के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की। इसी बीच एक पक्ष की महिला द्वारा घर पर नशीले पदार्थ का सेवन किए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया।
पुलिस के अनुसार मीरा सराय निवासी नीता उर्फ विनीता (44) के पुत्र अरुण सक्सैना (23) का कांशीराम कॉलोनी निवासी विपिन शर्मा के साथ चार पहिया वाहन के खरीद-बिक्री संबंधी लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए थे। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की थी।
बताया गया कि इसके बाद नीता ने विपिन शर्मा पर पैसे वापस न करने और मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए अपने घर पर नशीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पुलिस के अनुसार शिकायत करने जाते समय महिला को उल्टी होने लगी, जिसकी सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने तत्काल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक महिला की हालत फिलहाल सामान्य और स्थिर है।
पुलिस ने मामले में लिखित तहरीर के आधार पर नीता और अरुण सक्सैना के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में अभियोग दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस