8:10 pm Monday , 31 August 2026
BREAKING NEWS

कादरचौक- बौंदरी के जीआईसी में दो शिक्षकों के भरोसे 400 बच्चों का भविष्य, सड़क भी बदहाल

उझानी, बदायूं 31 अगस्त ।

कादरचौक क्षेत्र पंचायत के गांव बौंदरी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षकों की भारी कमी है। कक्षा 9 से 12 तक 400 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई मात्र दो शिक्षकों के भरोसे चल रही है। शिक्षकों के अभाव में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है और नौनिहालों का भविष्य अधर में लटका है।

दूसरी बड़ी समस्या कॉलेज तक पहुंचने वाला रास्ता है। कॉलेज को जाने वाला कच्चा मार्ग गहरे गड्ढों से भरा है। छात्र-छात्राओं को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात में तो स्थिति और भी खराब हो जाती है।

क्षेत्र पंचायत सदस्य सोमेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मांग की है कि पर्याप्त शिक्षक न होने से बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। विद्यालय में शिक्षकों की संख्या बढ़ाई जाए और कॉलेज तक जाने वाले कच्चे मार्ग का डामरीकरण कराया जाए।

विज्ञापन एक्सप्रेस