बदायूँ। 31 अगस्त । अन्याय के खिलाफ कांग्रेस की आवाज़ नहीं रुकेगी।दलित युवक राजेश कोरी की दातागंज कोतवाली में पुलिस हिरासत में हुई मौत संदिग्ध है।
उक्त बातें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को बदायूँ दौरे के दौरान कहीं। अजय राय ने कहा कि बदायूं के दातागंज विधानसभा के ग्राम-अटसेना निवासी दलित युवक राजेश कोरी की दातागंज थाने में हुई संदिग्ध मृत्यु अत्यंत दुखद और चिंताजनक है।
जब बदायूं कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव राजेश कोरी के परिवार को सांत्वना देने और न्याय की लड़ाई में उनका साथ देने जा रहे थे, तो पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक दिया।शासन-प्रशासन की इस तानाशाही के विरोध में जिलाध्यक्ष अजीत यादव द्वारा अपने आवास पर दिए जा रहे धरने में आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय जी पहुंचे। उन्होंने जिलाध्यक्ष अजीत यादव से मुलाकात कर बदायूं पुलिस के इस रवैये की कड़े शब्दों में निंदा की।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्पष्ट मांग है कि दातागंज कोतवाली में हुई युवक राजेश की संदिग्ध मृत्यु की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच हो और दोषी पुलिसकर्मियों व जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा और उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। अजय राय ने कहा कि सत्ता के दबाव में सच को दबाने की कोशिशों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बदायूं जनपद में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव द्वारा जारी संघर्ष में पूरी पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के बुलाबे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मृतक राजेश कोरी के गांव अटसेना पहुंचे और पीड़ित परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस दुख की घड़ी में पूरी पार्टी को उनके साथ मजबूती से खड़ा रहने का आश्वासन दिया।
कहा कि न्याय की इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके आने से बदायूँ में कांग्रेस को मजबूती मिली हम
कार्यक्रम में दीपक मिश्रा, बफ़ाती मियां , अकरम खान , राजीव पटेल , सूरज पाल सोलंकी, बबलू लोहार , मंजेश यादव, अहमद अमजदी, सत्यम यादव समेत सैकड़ों कांग्रेसी शामिल थे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


