*कस्टडी में मौत का मामला: बदायूं थाना दातागंज के ग्राम अटसेना पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पीड़ित परिवार से की मुलाकात*
*बदायूं।* दातागंज थाना क्षेत्र के ग्राम अटसेना निवासी दलित युवक राजेश कोरी की पुलिस कस्टडी में हुई संदिग्ध मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बदायूं में मोर्चा खोल दिया है।
मामले की शुरुआत में पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस ओमकार सिंह एवं जिला कांग्रेस महासचिव मोरपाल प्रजापति के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी बदायूं को ज्ञापन सौंपकर दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।
इसी क्रम में कल, 30 अगस्त 2026 को पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ग्राम अटसेना पहुंचा था। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी जुटाई और मामले की विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को प्रेषित की।
*अजय राय ने अटसेना पहुंचकर पीड़ित परिवार को दिया मदद का भरोसा*
मामले का संज्ञान लेते हुए आज, 31 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय बदायूं जिले के दातागंज थाना क्षेत्र स्थित ग्राम अटसेना पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और घटना की पूरी जानकारी ली।
पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पुलिस कस्टडी में मौत की घटना अत्यंत दुखद और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और जब तक दोषियों पर कार्रवाई तथा न्याय नहीं मिल जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर,जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप, जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह जिला कांग्रेस कमेटी का महासचिव के इगलास हुसैन, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोरपाल प्रजापति उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के महासचिव गौरव सिंह राठौर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल यूथ बिग्रेड के उपाध्यक्ष शफी अहमद, जिला कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता श्रीमती उपासना सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव नदीम मियां, पंचायत राज प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश प्रजापति, अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष बन्ने खां, शहर कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती आसमा बी, सितारा बेगम, शहर कांग्रेस कमेटी की महासचिव नूर सबा, ईला बी शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश पाल शर्मा पार्टी के वरिष्ठ नेता सैकड़ों कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप जी ने किया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


