बिसौली। एस.डी.बी. पब्लिक स्कूल में श्री याकेश वार्ष्णेय स्मृति दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल प्रतियोगिताओं, फैंसी ड्रेस, प्रश्नोत्तरी एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम
में विद्यार्थियों ने शानदार नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं। सरस्वती वंदना में पल्लवी सक्सेना, पल्लवी चौहान, माही गुप्ता, योगिता यादव, अलिका एवं मानसी खन्ना ने प्रतिभाग किया। गणेश वंदना में कक्षा 6 के पावनी तिवारी, सपना यादव, शुभी शर्मा, अनुषिका गुप्ता, काव्या उपाध्याय, रोशनी शर्मा एवं दीक्षा ने सुंदर प्रस्तुति दी। जन्माष्टमी कार्यक्रम में अदिति, काव्या यादव, रुचि वर्मा, आशी अग्रवाल, माही गुप्ता, तोशी राजपूत, गरिमा पाल, अनन्या पाल एवं अराध्या ने भाग लिया। कक्षा 7 के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत घूमर में सृष्टि, नव्या, आशी एवं अनुष्का ने अपनी प्रतिभा दिखाई। शिव तांडव में राशि, तानिष्का, तन्वी एवं मधु यादव ने शानदार प्रस्तुति दी। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कक्षा 1-ए से अदिति भारद्वाज, अक्षत प्रताप सिंह, अर्णव मिश्रा, तेजस यादव एवं वेहान चौधरी ने भाग लिया।
कक्षा 1-बी से धैर्य मौर्य, श्रेय गौड़, वेदिका ठाकुर, जतिन एवं आधि राज ने प्रतिभाग किया। कक्षा 2-ए से आदित्य, दीपशिखा, अन्वी करोटिया, हर्षित गौड़ एवं ईवा तथा कक्षा 2-बी से नित्या चौहान, पार्थ मिश्रा, जयंत, आरन्या पाठक, अदनान रज़ा एवं अक्षय ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। खेल प्रतियोगिताएँ कक्षा 3 के विद्यार्थियों के लिए वॉटर टारगेट रेस आयोजित की गई। इसमें कक्षा 3-ए से रिया यादव, इफ़ान खान एवं निर्भी तथा कक्षा 3-बी से शिवांक, दिव्यांशु अग्रवाल एवं अवंतिका यादव ने प्रतिभाग किया। कक्षा 3 से शिव कुमार, ध्रुवानी सागर एवं तानिष्का शर्मा ने भाग लिया। कक्षा 4 के विद्यार्थियों के लिए जलेबी रेस आयोजित की गई। कक्षा 4-ए से रुद्र, माधव एवं साक्षी तथा कक्षा 4बी से शिवांश, दीपांशु एवं प्रियांशु ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या मीनू बत्रा ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, रचनात्मकता एवं टीम भावना का विकास करते हैं। मुख्य अतिथि आशु वर्ष्णेय ने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। याकेश वार्ष्णेय स्मृति दिवस का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, मनोरंजन और प्रतिभा प्रदर्शन का यादगार अवसर रहा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


