बदायूं
चिकित्सकों के सम्मान और सामाजिक समरसता का संदेश, उसावां में आयोजित हुई चिकित्सा समरसता संगोष्ठी
केशव गुप्ता
उसावां। दातागंज विधानसभा क्षेत्र के उसावां स्थित जेडी लॉन में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया के नेतृत्व में ‘चिकित्सा समरसता संगोष्ठी’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में चिकित्सकों, प्रबुद्धजनों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस दौरान चिकित्सक समाज की भूमिका, जनसेवा और सामाजिक समरसता को लेकर संवाद किया गया।
विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने कहा कि चिकित्सक समाज का महत्वपूर्ण आधार स्तंभ हैं, जो बिना किसी भेदभाव के लोगों की सेवा करते हुए जीवन रक्षा में अपना योगदान देते हैं। स्वस्थ, सशक्त और समरस दातागंज के निर्माण में चिकित्सकों की भूमिका सदैव अतुलनीय रहेगी।
उन्होंने कहा कि चिकित्सा केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानव सेवा का ऐसा माध्यम है जो समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य करता है। चिकित्सकों और समाज के प्रबुद्धजनों के बीच ऐसे संवाद से जनसेवा की भावना को और मजबूती मिलती है।
संगोष्ठी में ब्लॉक प्रमुख कुंवर अतेंद्र विक्रम सिंह (अंकित भैया), विजय कुमार सिंह (पालू भैया), भाजपा जिला प्रतिनिधि भावेश प्रताप सिंह, गौतरा मंडल महामंत्री संतोष सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष राहुल लोधी सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।




इसके अलावा डॉ. नारायण दत्त मिश्रा, डॉ. अजय प्रताप सिंह, डॉ. कृपाल वर्मा, डॉ. छत्रपाल सिंह तोमर, डॉ. शमशुल, डॉ. मोरपाल कश्यप, डॉ. राजीव कश्यप, डॉ. एस.के. देव बंगाली, डॉ. मधु सिंह चौहान, डॉ. इश्तियाक हुसैन समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र के चिकित्सकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के माध्यम से चिकित्सक समाज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए जनसेवा, सामाजिक समरसता और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


