युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बिना पीएम के किया अंतिम संस्कार
सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट
दातागंज। कोतवाली दातागंज क्षेत्र के गांव भडेली में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राजकुमार उर्फ साधु (28) पुत्र रामसरन के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के पीछे चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


