सहसवान: मातृभक्ति की मिसाल बने भाजपा नेता विक्रांत यादव, स्व. माता शांति देवी की स्मृति में कराया विशाल भंडारा, हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद
सहसवान, बदायूं। सेवा और संस्कार की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव ने आज ब्लॉक परिसर, सहसवान में विशाल भंडारे का आयोजन किया।
भंडारे में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और स्वर्गीय माता जी को श्रद्धांजलि दी। पूरे ब्लॉक परिसर में “जय माता दी” के जयकारों और भक्ति भाव का माहौल रहा।
इस अवसर पर भाजपा नेता विक्रांत यादव ने बताया कि यह विशाल भंडारा उनकी पूज्य माता स्वर्गीय शांति देवी जी की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया है। माता जी के दिखाए सेवा के मार्ग पर चलते हुए यह भंडारा उनकी ओर से हर मासिक को कराया जाता है।
विक्रांत यादव ने कहा कि “माँ का आशीर्वाद ही सबसे बड़ी पूंजी है। माता जी की याद में यह भंडारा हर महीने आयोजित होता रहेगा, ताकि उनकी पुण्य आत्मा को शांति मिले और क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद हमें मिलता रहे।”
भंडारे में आए लोगों ने विक्रांत यादव के इस नेक कार्य और मातृभक्ति की सराहना करते हुए कहा कि एक पुत्र द्वारा माता की याद में इस तरह का आयोजन समाज के लिए एक प्रेरणा है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


