12:12 pm Monday , 31 August 2026
BREAKING NEWS

सहसवान- अवैध हेल्थ केयर सेंटर सील, जच्चा-बच्चा की मौत के बाद कार्रवाई

सहसवान। कस्बा सहसवान के हरदतपुर रोड पर बिना पंजीकरण के अवैध रूप से संचालित किए जा रहे पब्लिक हेल्थ केयर सेंटर में बीते दिन जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।

मौत के बाद परिजनों ने हेल्थ केयर सेंटर के स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया था। घटना के बाद सेंटर का स्टाफ मौके से फरार हो गया था। मामले का संज्ञान लेते हुए सीएमओ डॉ. विकास शर्मा ने कार्रवाई के निर्देश दिए।

सीएमओ के निर्देश पर सहसवान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रशांत त्यागी और पुलिस टीम की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हेल्थ केयर सेंटर को सील कर दिया। साथ ही मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य केंद्रों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन एक्सप्रेस