10:24 am Monday , 31 August 2026
BREAKING NEWS

सहसवान में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का प्रयास, पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर

*सहसवान, बदायूँ।* कोतवाली सहसवान क्षेत्र के ग्राम मुडारी सिधारपुर निवासी एक युवक ने चार लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते हथियारों से घेरकर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त तहरीर के अनुसार, प्रार्थी विकास पुत्र हरपाल निवासी मुडारी सिधारपुर ने बताया कि दिनांक 25 अगस्त 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे वह अपने चचेरे भाई सुनील पुत्र चरन सिंह और बच्ची पुत्र महीपाल के साथ मोटरसाइकिल से सहसवान आ रहा था। वहां से उन्हें बस पकड़कर दिल्ली जाना था।

आरोप है कि जब वे सहसवान के अकबराबाद चौराहे पर पहुंचा, तो गांव के ही चार लोगों ने उन्हें घेरने की कोशिश की। तहरीर में पीड़ित ने आरोपियों के नाम पंजाबी पुत्र रमेश्वर, ब्रजपाल पुत्र रमेश्वर, बैने पुत्र रमेश्वर और ओकेश पुत्र ब्रजपाल बताए हैं।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने असलहा, चाकू, भाला और गंडासा जैसे हथियार ले रखे थे और पुरानी रंजिश के चलते मारने की नीयत से घेरा। पीड़ित के अनुसार, इसकी सूचना परिवार वालों को लगी, जिन्होंने उसे फोन पर जानकारी दी, जिसके बाद वह मौके से हट गया और अपनी जान बचाई। पीड़ित ने बताया कि घटना की रिकॉर्डिंग भी उसके पास मौजूद है।

इस मामले में पीड़ित ने पुलिस से रिकॉर्डिंग के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर उचित धाराओं में कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस