बदायूं
बदांयू बरेली-मथुरा हाईवे पर कार की ऑटो और बाइक से टक्कर, बाल-बाल बचे सवार।
आपसी समझौते से सुलझा मामला, हाइवे पर लगा जाम खुला।
बदायूं 30 अगस्त ।
उझानी में-बरेली-मथुरा हाईवे पर रविवार को एस्सार पेट्रोल पंप के पास बड़ा हादसा टल गया। एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो और बाइक को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया।
जानकारी के अनुसार हरियाणा नंबर की एक कार में सवार परिवार बदायूं से रक्षाबंधन कर फरीदाबाद लौट रहा था। बताया जा रहा है कि हाईवे पर आगे चल रहे ऑटो और बाइक सवार ने एस्सार पेट्रोल पंप के पास अचानक बसोमा की तरफ अपने वाहन मोड़ दिए। इससे कार चालक नियंत्रण खो बैठा और उसकी कार ऑटो से भिड़ गई। टक्कर लगने से बाइक सवार भी अनियंत्रित होकर गिर गया।
हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई, जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से तीनों पक्षों में आपसी सहमति से समझौता हो गया।
बताया गया कि कार चालक ने ऑटो और बाइक सवार के हुए नुकसान की भरपाई कर दी, जिसके बाद सभी अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए और जाम खुल गया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


