7:19 pm Sunday , 30 August 2026
BREAKING NEWS

दातागंज टीएन-1 हाई लॉस फीडर पर बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

दातागंज टीएन-1 हाई लॉस फीडर पर बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

14 घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी, 20 बकायेदारों के कनेक्शन काटे; एक लाख रुपये राजस्व जमा

बदायूं। मुख्यमंत्री द्वारा हाई लॉस फीडरों की समीक्षा के दौरान लाइन लॉस कम करने और राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के क्रम में विद्युत विभाग ने दातागंज क्षेत्र के टीएन-1 हाई लॉस फीडर पर सघन चेकिंग एवं राजस्व वसूली अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिजली चोरी और बकाया बिलों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई।

14 घरेलू परिसरों में बिजली चोरी पकड़ी

अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने 14 घरेलू परिसरों में बिजली चोरी पकड़ी। जांच में अनियमितता मिलने पर संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग द्वारा इन मामलों में एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है। कार्रवाई से क्षेत्र में बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचा रहा।

20 बकायेदारों के काटे कनेक्शन

चेकिंग अभियान के साथ ही विद्युत विभाग ने बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की। 20 बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काट दिए गए। विभाग की टीम ने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील भी की, ताकि कनेक्शन विच्छेदन जैसी कार्रवाई से बचा जा सके।

अभियान में एक लाख रुपये राजस्व जमा

अभियान के दौरान विभाग को राजस्व वसूली में भी सफलता मिली। टीम ने मौके पर बकाया राशि की वसूली करते हुए करीब एक लाख रुपये का राजस्व जमा कराया। अधिकारियों ने बताया कि लाइन लॉस कम करने के साथ-साथ राजस्व वसूली बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।


हाई लॉस फीडरों पर जारी रहेगा अभियान

एक्सईएन नागेंद्र सिंह के अनुसार हाई लॉस फीडरों पर बिजली चोरी रोकने और लाइन लॉस कम करने के लिए चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप बिजली चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने, लाइन लॉस कम करने और राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए विभागीय टीमें नियमित रूप से क्षेत्रों में जांच करेंगी। अनियमितता पाए जाने पर संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस