7:20 pm Sunday , 30 August 2026
BREAKING NEWS

दातागंज कोतवाली में पुलिस हिरासत में मरे दलित राजेश कोरी के परिजनों से मिलने से रोका – अजीत यादव

दातागंज कोतवाली में पुलिस हिरासत में मरे दलित राजेश कोरी के परिजनों से मिलने से कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव को पुलिस ने रोका ।
# कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे । प्रशासन की ओर से भेजे गए नायब तहसीलदार से वार्ता विफल।
# बदायूँ पुलिस प्रशासन भाजपा का एजेंट बना – कांग्रेस
#भाजपा राज में दलितों पर हो रहा अत्याचार – अजीत यादव
——————————————————————————
बदायूँ। 30 अगस्त। जनपद में दलितों पर हो रहे अत्याचार और लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव नेकपुर में पुराने डीएम रोड पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं । रविवार को सुबह 11 बजे नेकपुर स्थित आवास से अजीत यादव कांग्रेस नेताओं के साथ दातागंज विधानसभा के अटसेना गांव के लिए निकले। जहां वे दातागंज कोतवाली में पुलिस हिरासत में मरे दलित युवक राजेश कोरी के परिजनों से मिलने जा रहे थे। लेकिन भारी पुलिस बल ने उन्हें आवास से बाहर निकलते ही रोक लिया। कई घंटे पुलिस प्रशासन से नोंक झोंक होती रही। दोपहर 3 बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेकपुर में पुराने डीएम रोड पर सड़क किनारे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। जहाँ प्रशासन ने उनसे वार्ता करने नायब तहसीलदार सृजन यादव को भेजा। वार्ता विफल रही ।
धरने द्वारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दातागंज कोतवाली में पुलिस हिरासत में दलित राजेश कोरी की मौत की न्यायिक जांच कराने , हत्या का मुकदमा दर्ज करने ,मृतक के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा देने , राजा की सीकरी गांव में हटाए गए स्थान पर डॉ अंबेडकर की प्रतिमा ससम्मान दुबारा लगाने , उस स्थान को डॉ 0 अंबेडकर पार्क घोषित करने , जाटव समाज के अंबेडकरवादियों पर दर्ज मुकदमें वापस लेकर जेल से रिहा करने आदि मागें उठाई हैं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन पर भाजपा का एजेंट होने का आरोप लगाया। कहा कि मृतक राजेश कोरी के परिजनों से मिलने दातागंज भाजपा विधायक को अटसेना जाने दिया गया लेकिन कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पुलिस लगाकर रोका जा रहा है। कहा कि भाजपा के इशारे पर पुलिस द्वारा विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा राज में दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। दातागंज कोतवाली में पुलिस हिरासत में हुई दलित युवक राजेश कोरी की मौत के मामले पर भाजपा सरकार लीपापोती कर रही है। कहा न्यायिक जांच के बिना सच्चाई सामने नहीं आ सकती। पुलिस थानों , चौकियों ,तहसीलों में दलितों पिछड़ों का उत्पीड़न हो रहा है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा राजा की सीकरी गांव में ग्राम समाज की जमीन पर संविधान निर्माता डॉ 0 अंबेडकर की प्रतिमा लगाने पर योगी सरकार ने जाटव समाज के अंबेडकरवादियों पर पुलिस दमन के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं । इससे भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता बेनकाब हो गई है। बाबा साहब डॉ अंबेडकर का जो अपमान भाजपा ने किया है उसका बदला दलित समाज 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाकर लेगा।
उन्होंने कहा कि दलितों पर अत्याचार को कांग्रेस किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। दलित राजेश कोरी की पुलिस हिरासत में मौत और सीकरी गांव में जाटव समाज के अंबेडकरवादियों को न्याय दिलाने के लिए अन्तिम दम तक संघर्ष जारी रहेगा।
कांग्रेस विधि विभाग के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सूरज पाल सोलंकी ने कहा कि ग्राम समाज की जमीन पर बाबा साहब डॉ अंबेडकर की प्रतिमा लगाना अपराध नहीं है। डॉ अंबेडकर ने संविधान का निर्माण किया और दलितों पिछड़ों महिलाओं को समानता का अधिकार दिया इसीलिए भाजपा आरएसएस डॉ अम्बेडकर से नफरत करते हैं ।
कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेश सचिव दीपक मिश्रा , कांग्रेस विधि विभाग के प्रवक्ता एडवोकेट गोपाल पांडेय ने कहा कि राजा की सीकरी गांव में दलितों पर अत्याचार बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉ अंबेडकर की प्रतिमा भाजपा के इशारे पर हटाई गई है। डॉ अम्बेडकर का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम में कांग्रेस जिला सचिव राजीव पटेल, कांग्रेस विधि विभाग के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सूरज पाल सोलंकी , कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेश सचिव दीपक मिश्रा , कांग्रेस विधि विभाग के प्रवक्ता एडवोकेट गोपाल पांडेय , उपाध्यक्ष एडवोकेट सबल कुमार , एडवोकेट आसिफ , कांग्रेस अनुसूचित विभाग के पूर्व अध्यक्ष मुनेंद्र कन्नौजिया, ,कांग्रेस म्याऊं ब्लॉक उपाध्यक्ष अरविंद यादव , रिटायर्ड कानूनगो सुरेंद्र सिंह, विपिन , खुशीराम , ओमसिंह , आर्येंद्र , नहीम समेत दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस