दावत-इ-इस्लामी इंडिया की जानिब से पैगंबरे इस्लाम के 1501 वें जन्मदिन पर हुआ फल वितरण
1501वें जश्न-ए-विलादत-ए-मुस्तफ़ा के शुभ अवसर पर,आज दावत-ए-इस्लामी इंडिया के विभाग GNRF के तहत वतन-ए-अज़ीज़ भारत के ककराला, अलापुर के आजाद मेडिकल सेंटर , डॉक्टर उरूज हॉस्पिटल, डॉक्टर खालिद नदीम क्लिनिक, डॉ शादाब क्लीनिक व अन्य अस्पताल में गरीबों और मरीजों में फल वितरण का कार्यक्रम किया गया फल वितरण का उद्देश्य मरीजों गरीबों की मदद करना और उनके स्वास्थ्य की देख रख करना था । GNRF मुल्क के तरक्की और खुशहाली के लिए इस तरह के सामाजिक कार्य करता रहता है । इसी क्रम में भारत के अधिक शहरों में आशिक़ान-ए-रसूल ने मोहब्बत और अकीदत के साथ ख़िदमत-ए-ख़ल्क़ (मानव सेवा) का सिलसिला जारी रखा।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खान राजपूत, हाफिज कमर, , डॉ खालिद नदीम , हाफिज आशिक रसूल, डॉ उरूज खान, डॉ नोमान खान, डॉक्टर अब्दुल कादिर,मुदस्सिर खान,तसखीर आलम, हाफिज आशिक रसूल, आलमजेब, मुन्तजिर खान, नदीम खान, परवेज , वसीम खान, आदि जिम्मेदार ने उपस्थित हो कर अस्पतालों और यतीमखानों (अनाथालयों) में मौजूद मरीज़ों, बच्चों और ज़रूरतमंद लोगों को आका की विलादत की खुशी मे फल बांटे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


