12:32 pm Sunday , 30 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी। खुले बिजली तारों की चपेट में आया बकरा, मौके पर हुई मौत

बिल्सी। नगर के साहबगंज मोहल्ले में बिजली के खुले और झूलते तारों की चपेट में आने से एक बकरे की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि मोहल्ले में बिजली के तार मकड़जाल की तरह फैले हुए हैं, जिससे आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है।
मिली जानकारी के अनुसार साहबगंज निवासी पिंकू पुत्र पूरन लाल के घर के पास बकरा घूम रहा था। इसी दौरान वह खुले बिजली के तारों की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक बकरे की कीमत करीब 25 हजार रुपये थी।
मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि बिजली के जर्जर और खुले तारों को ठीक कराने के लिए कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। तारों की स्थिति देखकर लोगों में भय बना हुआ है।

विज्ञापन एक्सप्रेस