12:33 pm Sunday , 30 August 2026
BREAKING NEWS

दिधौनी में आज होगी खाटू श्याम की भजन संध्या

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम दिधौनी में 30 अगस्त को श्री खाटू श्याम बाबा की भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम सात बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा। भजन संध्या में मुरादाबाद की गायिका शिवानी और दिल्ली की दिव्या सरगम अपने मधुर स्वर से बाबा के भजनों की प्रस्तुति देंगी। आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्री खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। यह जानकारी सुरजीत सिंह श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने श्रद्धालुओं से समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आह्वान किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस