कछला गंगा घाट पर दो दिन चलेगा सफाई अभियान
बिल्सी। नगर की दयालु मिश्रा सेवा समिति की ओर से श्रावण मास के समापन पर कछला स्थित भागीरथी गंगा घाट पर 30 और 31 अगस्त को दो दिवसीय सफाई अभियान चलाया जाएगा। अभियान सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार माहेश्वरी जाजू महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान गंगा घाट और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की जाएगी। साथ ही श्रद्धालुओं को गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से अभियान में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि गंगा की स्वच्छता सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अभियान का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ गंगा घाट को साफ-सुथरा रखना है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


