उझानी व कछला गंगा घाट बना बाइक चोरों का अड्डा, CCTV में चेहरा साफ फिर भी पुलिस के हाथ खाली।
उझानी, बदायूँ 30 अगस्त ।
उझानी और कछला गंगा घाट क्षेत्र में बाइक चोर गिरोह बेखौफ हो गया है। आलम ये है कि घर के बाहर लॉक खड़ी बाइक भी सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला श्रीनारायण गंज, पंजाब कॉलोनी का है, जहां चोर रात 8:15 बजे बाइक उड़ा ले गया और पूरी वारदात पड़ोस के CCTV में कैद हो गई।
पीड़ित विष्णु भगवान पुत्र रामेश्वर दयाल ने कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि उनकी हीरो स्प्लेंडर घर के सामने खड़ी थी। एक युवक आता है और पलक झपकते ही बाइक लेकर फरार हो जाता है। पीड़ित ने चोर के 5 फोटो भी पुलिस को सौंपे हैं। बाइक में ही उसके कागजात भी रखे थे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई महीनों से उझानी नगर और कछला घाट से लगातार बाइकों की चोरी हो रही है। हैरानी की बात ये है कि कई मामलों में चोरों के चेहरे CCTV में साफ आने के बावजूद कोतवाली पुलिस आज तक किसी बड़े गिरोह का पर्दाफाश नहीं कर पाई है। इससे लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर रोष है।
फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू करने की बात कही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


