इस्लामनगर में ट्रैक्टर चालक का कहर
मुंसिया नगला के पास ट्रैक्टर ने तोड़े कई बिजली के खंभे, ग्रामीणों में आक्रोश
इस्लामनगर। थाना क्षेत्र के मुंसिया नगला गांव के पास एक ट्रैक्टर चालक ने सड़क किनारे लगे कई बिजली के खंभों को टक्कर मारकर तोड़ दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने टूटे बिजली के खंभों को जल्द लगवाने की मांग की। वहीं, ग्रामीणों ने नशे में धुत बताए जा रहे ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली के खंभे टूटने से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था प्रभावित हुई है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द नए खंभे लगवाकर बिजली आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


