महिला सहायक अध्यापिका ने प्रधानाचार्य पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
ऑफिस में हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करने का आरोप, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ली जानकारी
कुंवर गांव संवाददाता
कुंवरगांव बदांयू क्षेत्र के गांव दुगरैय्या स्थित जूनियर हाईस्कूल में तैनात महिला सहायक अध्यापिका ने विद्यालय के प्रधानाचार्य पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। मामले की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
महिला सहायक अध्यापिका के अनुसार, शनिवार सुबह वह विद्यालय पहुंची थी। इस दौरान प्रधानाचार्य ने उससे स्कूटी से स्कूल न आने का कारण पूछा। अध्यापिका ने बताया कि उसके हाथ में चोट लगी हुई है। आरोप है कि इसके बाद प्रधानाचार्य उसे अपने कार्यालय में ले गए और उसका हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करने लगे।
महिला अध्यापिका ने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य पहले भी कई बार उसके सामने अश्लील हरकत कर चुके हैं, जिससे वह काफी परेशान और असहज है। घटना के बाद उसने थाने पहुंचकर प्रधानाचार्य के खिलाफ तहरीर दी और मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी निरीक्षक अनित कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


