बदायूं। शासन की गाइडलाइन के बावजूद कुष्ठ विभाग में संविदा पर तैनात कर्मचारियों को त्योहार से पहले वेतन नहीं मिल सका। जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर तैनात करीब 15 पीएमडब्ल्यू (पैरामेडिकल वर्कर) वेतन का इंतजार करते रह गए। वहीं, अन्य संविदा कर्मचारियों के खातों में वेतन पहुंचने से कुष्ठ विभाग के कर्मचारियों में नाराजगी है।
कर्मचारियों का आरोप है कि शासन स्तर से त्योहार से पहले सभी संविदा कर्मचारियों का वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके अलावा सीएमओ कार्यालय की ओर से भी कर्मचारियों को समय से वेतन दिलाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कुष्ठ विभाग के संविदा कर्मचारियों का भुगतान नहीं हो सका।
कर्मचारियों का कहना है कि वेतन न मिलने से त्योहार के समय उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द वेतन भुगतान कराने की मांग की है। वहीं, भुगतान में देरी को लेकर कर्मचारियों में संबंधित स्तर पर लापरवाही को लेकर नाराजगी बनी हुई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


