पुरैनी में खेल दिवस पर हुआ विभिन्न खेलों का हुआ आयोजन।
दातागंज: आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विकास क्षेत्र दातागंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरैनी में विभिन्न खेलो का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम प्रधानाध्यापक मो0राशिद क़ादरी ने मेजर ध्यानचंद की उपलब्धियों के बारे में बच्चों को बताया उन्होंने कहा कि उन्ही के जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।वह हॉकी के महान खिलाड़ी थे जिसके कारण उन्हें ‘हॉकी के जादूगर’ के उपनाम से बुलाया जाता है।
इस अवसर पर विद्यालय में खो- खो,कबड्डी,कैरम,लूडो आदि खेलो की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सहायक अध्यापक चमन कुमार शर्मा ने खेलों के महत्व के बारे में बताया।
पावर एंजिल दीप्ति पाठक,प्रियंका, कोमल,इको क्लब कैप्टन अभी मौर्य, अनुराग,शेखर ,अर्पित, किशन धनगर का विशेष सहयोग रहा।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


