5:28 pm Saturday , 29 August 2026
BREAKING NEWS

सहसवान में बिजली चोरों पर कहर बनकर टूटी विजिलेंस – 30 के कनेक्शन कटे, 10 पर FIR, 3.25 लाख वसूले

सहसवान में बिजली चोरों पर कहर बनकर टूटी विजिलेंस – 30 के कनेक्शन कटे, 10 पर FIR, 3.25 लाख वसूले

SDO जयप्रकाश के नेतृत्व में सहसवान में सघन चेकिंग अभियान, बकायेदारों और चोरों में मचा हड़कंप

सहसवान, बदायूँ। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शनिवार को सहसवान 33/11 विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में बिजली विभाग ने ऐसा सघन चेकिंग अभियान चलाया कि बकायेदारों और बिजली चोरों के होश उड़ गए।

उपखंड अधिकारी जयप्रकाश के नेतृत्व में अवर अभियंता रविकांत, विद्युत प्रवर्तन दल बदायूँ के हरिपाल सिंह माही और सच्चिदा स्टाफ की संयुक्त टीम ने सुबह से ही ताबड़तोड़ चेकिंग शुरू कर दी।

अभियान में हुई बड़ी कार्रवाई:

टीम ने 10 हजार से अधिक बकाया वाले 30 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन मौके पर ही काट दिए। जांच में 6 ऐसे शातिर उपभोक्ता भी पकड़े गए जिनकी लाइन पहले ही काटी जा चुकी थी, लेकिन चोरी-छिपे लाइन जोड़कर बिजली चला रहे थे। इन सभी पर धारा 138-B के तहत कार्रवाई की गई।

वहीं अपनी दुकानों में बिना कनेक्शन के ही धड़ल्ले से बिजली जला रहे 4 दुकानदारों को टीम ने रंगे हाथ पकड़ा। इन चारों के खिलाफ बिजली चोरी की धारा 135 में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

इसके अलावा 22 उपभोक्ताओं का लोड अधिक पाये जाने पर उनका लोड बढ़ाया गया और मौके पर ही 3.25 लाख रुपये की रिकॉर्ड राजस्व वसूली की गई।

उपखंड अधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि राजस्व वसूली और बिजली चोरी रोकने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की है कि समय से अपना बकाया बिल जमा करें और मीटर से ही बिजली का उपयोग करें, नहीं तो अगला नंबर उनका हो सकता है।

SDO साहब की इस सख्त कार्रवाई की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस