5:26 pm Sunday , 30 August 2026
BREAKING NEWS

बिसौली के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की गैरमौजूदगी से मरीज परेशान

बिसौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में डॉक्टरों के समय से नहीं पहुंचने के आरोपों के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों का आरोप है कि डॉक्टरों के निर्धारित समय पर न आने से उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है।

मरीजों का कहना है कि डॉक्टरों की गैरमौजूदगी के चलते अधीनस्थ कर्मचारी भी मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं। अस्पताल में व्यवस्थाएं प्रभावित होने से मरीजों और उनके तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने और अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार कराने की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस