पेड़ पर लटका मिला अज्ञात युवक का शव
बिसौली। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर अजनावर मोड़ के पास एक पेड़ पर अज्ञात युवक का शव लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही बिसौली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान कराने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।
पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुटी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


