जरीफनगर में बिजली वाला बना ‘वसूली भाई’! पैसा दो वरना लाइन काट दूंगा
जरीफनगर (सहसवान)कहते हैं बिजली चोरी पकड़ने के लिए लाइनमैन होता है, पर यहाँ तो खुद लाइनमैन ही वसूली करने लगा है। मामला जरीफनगर बिजलीघर का है।
ग्राम रामपुर, पोस्ट नदयाल के रहने वाले अशोक पुत्र शिशुपाल और उनके साथ विनोद शर्मा, वीरेश शर्मा, जितेन्द्र, कुंवरपाल समेत दर्जनों बिजली उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी और अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग बदायूँ को लिखित शिकायत दी है।
शिकायत में संविदा लाइनमैन पर सीधा आरोप लगाया गया है कि –
1. छोटे-छोटे काम के लिए खुलेआम पैसे वसूलता है।
2. दबंगई दिखाता है और अपनी मर्जी से बिना कारण लाइन काट देता है।
3. फिर लाइन जोड़ने के नाम पर दोबारा पैसा मांगता है।
ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी इसकी शिकायत उपखंड अधिकारी सहसवान से कई बार की जा चुकी है, लेकिन इसके तेवर आज भी वही हैं। ग्रामीण इस लाइनमैन से बुरी तरह त्रस्त हो चुके हैं।
अफसरों ने लिया संज्ञान, जांच के आदेश
ग्रामीणों की इस शिकायत पर बड़ा एक्शन हुआ है। शिकायत पर अधिकारियों ने लिखित आदेश दिया है – “इस प्रकरण में जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करें।”
अब देखना यह होगा कि जांच में दोषी पाए जाने पर इस ‘वसूली भाई’ लाइनमैन पर विभाग क्या कार्रवाई करता है, या फिर ये ऐसे ही पूरे इलाके की बत्ती गुल करता रहेगा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


