4:45 pm Saturday , 29 August 2026
BREAKING NEWS

2 सितंबर को होगी सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक

बदायूं। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, जनपद शाखा बदायूं की सितंबर माह की बैठक पूर्व की भांति आयोजित की जाएगी। बैठक 2 सितंबर 2026 को पेंशनर्स भवन, कोषागार बदायूं में आयोजित होगी।

बैठक का शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा और यह लगभग दोपहर 2 बजे तक चलेगी। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पेंशनर्स से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। एसोसिएशन ने सभी संबंधित सदस्यों से समय पर पहुंचकर बैठक में सहभागिता करने की अपील की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस