11:54 am Saturday , 29 August 2026
BREAKING NEWS

मूसाझाग। रक्षाबंधन के दिन घर से नाराज होकर निकले युवक ने की आत्महत्या

रक्षाबंधन के दिन घर से नाराज होकर निकले युवक ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट

मूसाझाग। थाना मूसाझाग क्षेत्र के बदायूं-दातागंज मार्ग पर नया भट्ठा गुलड़िया के निकट एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान करीब 40 वर्षीय मुकेश निवासी फरीदापुर के रूप में हुई है, जो ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था।

बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन के दिन मुकेश किसी बात को लेकर घर से नाराज होकर चला गया था। इसके बाद उसका शव गुलड़िया के निकट मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

घटना के बाद मृतक की पत्नी पिंकी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस